Health not improved after 11 days treatment, corona positive died | 11 दिन इलाज के बाद नहीं सुधरी सेहत, कोरोना पॉजिटिव की मौत

Health not improved after 11 days treatment, corona positive died | 11 दिन इलाज के बाद नहीं सुधरी सेहत, कोरोना पॉजिटिव की मौत


सागर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती 1 पॉजिटिव मरीज की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज का बीएमसी में 11 दिन से इलाज चल रहा था। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 94 हो गई है।

सूत्रों के अनुसार कर्रापुर गांव निवासी 65 वर्षीय महिला को 11 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे गंभीर हालत में बीएमसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया। डॉक्टरों ने उनके स्वाब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। उन्हें सांस लेने में परेशानी तथा ऑक्सीजन सैचुरेशन काफी कम हो गया था।

इसलिए होती है सांस लेने में परेशानी
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. तल्हा साद के अनुसार इन्फेक्शन होने के कारण मरीज के फेफड़ों में खून के थक्के जम जाते हैं। इससे मरीज को सांस लेने में परेशानी होने लगती है और ऑक्सीजन सैचुरेशन भी काफी कम हो जाता है।

0



Source link