- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Coronavirus (COVID 19) Cases Today Update | 414 People Found Infected As Corona Cases Increased To 21248 In Madhya Pradesh Indore City
इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंगाल से वीडियो जारी कर इंदौरियों को नियमों का पालन करने को कहा।
- 414 नए मामले मिले, 8 लोगों की मौत भी हुई, अभी 3 हजार 944 एक्टिव मरीज
- संक्रमितों की संख्या अब 21248 हुई, 524 की मौत, 16780 ठीक होकर घर गए
बुधवार रात में कोरोना रिपोर्ट में 414 नए मामले मिले, जबकि 8 लोगों की मौत भी हुई। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या अब 21248 हो गई है, जबकि कुल मृतक 524 हो गए। रात में 2 हजार 648 टेस्ट की रिपोर्ट आई, जिसमें 2 हजार 216 निगेटिव मरीज मिले। हालांकि 16780 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। फिर भी सबसे ज्यादा परेशान करने वाला आंकड़ा लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव मरीजों का है। जिले में अभी 3 हजार 944 एक्टिव मरीज हैं। जिले में अब तक 2 लाख 83 हजार 605 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। सितंबर के 23 दिनों में 7998 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 125 की मौत हुई है।
विजयवर्गीय ने रात 1 बजे वीडियो में कहा – मैं इंदौर को लेकर चिंतित
बुधवार रात 1 बजे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौरियों के नाम एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि अभी रात के एक बजे हैं, मैं वर्कआउट करके उठा हूं। मैंने इंदौर का समाचार पड़ा। 500 से ज्यादा लोग पॉजिटिव, 8 मौतें, इंदौर को लेकर मैं काफी चिंतित हूं। मैं भी बंगाल में हूं, यहां मुझे ममता जी को भी हराना और और कोरोना को भी हराना है, इसलिए रात में एक्सरसाइज कर रहा हूं। काढ़ा पी रहा हूं। इंदौर को हमें बचाना है। इंदौर प्रेरणादायी शहर है, यह सारे देश को प्रेरणा देना चाहता है।
मैदा हमारे लिए जहर
उन्होंने कहा हम स्वच्छता में नंबर वन आए हैं। हम स्वास्थ्य में भी नंबर वन आएं। कोविड को पछाड़ने के लिए हमें कुछ नियम अपने जीवन के अंदर बनाने पड़ेंगे। इंदौर के व्यापारियों को धन्यवाद की उन्होंने खुद अपने व्यापार को बंद करने का निर्णय लिया। व्यापार बंद कर हमें घर पर ही रहना होगा। बच्चों और बूढ़ों को बिल्कुल भी बाहर ना निकलने दें। इम्युनिटी पॉवर बढ़ाएं, व्यायाम और प्रणायाम करें। उन्होंने कहा कि कोविड को हराने के लिए खान-पान में भी कुछ नियम बनाने होंगे। मैदा हमारे लिए जहर है। बच्चों को ब्रेड से, मैगी से बचाएं। मैदा इम्युनिटी पॉवर को कम कर देता है। हमें इंदौर को बचाना है, इसलिए अनुशासित जीवन जीएं।
सुखलिया सबसे ज्यादा संक्रमित
मंगलवार रात को सुखलिया में एक बार फिर से कोरोना ब्लास्ट हुआ। यहां पर 10 मरीज मिले हैं। ये वीणा नगर, लवकुश आवास विहार और दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले हैं। गुमास्ता नगर, राजेंद्र नगर के साथ ही मनोरमागंज में तो एक ही इमारत में 9 मरीज सामने आए हैं। कालानी नगर, नंदा नगर में 6-6 तो स्कीम नंबर – 71, शंकर बाग और साकेत नगर में 5-5 में संक्रमण दिखा है। सुदामा नगर, स्नेहलता गंज, छावनी और उषा नगर में 4-4 पॉजिटिव मिले हैं।
| तारीख | संक्रमित | मौत |
| 1 सितंबर | 243 | 04 |
| 2 सितंबर | 259 | 04 |
| 3 सितंबर | 279 | 05 |
| 4 सितंबर | 284 | 04 |
| 5 सितंबर | 276 | 03 |
| 6 सितंबर | 279 | 03 |
| 7 सितंबर | 295 | 06 |
| 8 सितंबर | 287 | 05 |
| 9 सितंबर | 312 | 05 |
| 10 सितंबर | 326 | 06 |
| 11 सितंबर | 341 | 07 |
| 12 सितंबर | 351 | 07 |
| 13 सितंबर | 379 | 05 |
| 14 सितंबर | 386 | 04 |
| 15 सितंबर | 393 | 06 |
| 16 सितंबर | 381 | 06 |
| 17 सितंबर | 396 | 06 |
| 18 सितंबर | 408 | 07 |
| 19 सितंबर | 393 | 07 |
| 20 सितंबर | 419 | 06 |
| 21 सितंबर | 446 | 04 |
| 22 सितंबर | 451 | 07 |
| 23 सितंबर | 414 | 08 |
0