Mahakoshal Chamber suggests collector to avoid corona outbreak | कोरोना के प्रकोप से बचने महाकोशल चेम्बर ने कलेक्टर को दिया सुझाव

Mahakoshal Chamber suggests collector to avoid corona outbreak | कोरोना के प्रकोप से बचने महाकोशल चेम्बर ने कलेक्टर को दिया सुझाव


जबलपुर17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मानसेवी मंत्री शंकर नाग्देव ने बताया कि व्यापारियों को अपने परिवार एवं व्यापार को कोरोना संक्रमण से बचाने चेम्बर द्वारा प्रातः 10 से सायं 5 या 6 बजे तक ही अपने प्रतिष्ठान खुले रखने, सीमित अवधि में व्यापार करने तथा साप्ताहिक अवकाश रविवार को रखने सुझाव दिया गया था। जिस प्रकार कोरोना पॉजिटिव संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कोरोना पीड़ितों की मृत्यु संख्या भी बढ़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए चेम्बर

द्वारा कलेक्टर को पत्र भेजकर उक्त सुझाव पर उचित निर्णय लेकर आदेश जारी करने कहा है। चेम्बर के रवि गुप्ता, राजेश चंडोक, युवराज जैन गढ़ावाल, अखिल मिश्र, अनूप अग्रवाल, हेमराज अग्रवाल ने कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने सभी से माँग की है।

0



Source link