जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आयुष्मान कार्डधारकों
- शिक्षा मंत्री व निजी अस्पताल संचालकों के बीच बनी सहमति
निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिये आरक्षित बिस्तरों में से 20 प्रतिशत बिस्तर आयुष्मान कार्डधारी कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित होंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में िनजी अस्पताल संचालकों व विधायकों के साथ हुई बैठक में यह सहमति बनी।
बैठक में निजी अस्पताल संचालकों ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिये तय की गई दरों को सूचना पटल पर प्रदर्शित करने की बात भी स्वीकार की। श्री सारंग ने कहा कि निजी अस्पताल अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुये इस महामारी से लड़ने में शासन का पूरा सहयोग करें और जनता की सेवा और शहर के हितों को प्राथमिकता दें।
0