Uncle took 7-year-old girl to ruins on the pretext of getting a bilkit, head injury from pushing on the floor | बिल्किट दिलाने के बहाने 7 साल की बच्ची को खंडहर ले गया चाचा, फर्श पर धक्का देने से सिर पर आई चोट

Uncle took 7-year-old girl to ruins on the pretext of getting a bilkit, head injury from pushing on the floor | बिल्किट दिलाने के बहाने 7 साल की बच्ची को खंडहर ले गया चाचा, फर्श पर धक्का देने से सिर पर आई चोट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Uncle Took 7 year old Girl To Ruins On The Pretext Of Getting A Bilkit, Head Injury From Pushing On The Floor

इंदौर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • चिंतित माता-पिता के साथ पांच सौ लोगों की भीड़ जुटी बच्ची को खोजने, गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज

भंवरकुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली सात साल की बच्ची का उसके ही दूर के चाचा ने अपहरण किया। देर शाम उसे लेकर रिंगरोड स्थित खंडहर में ले गया और जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर पर चोट लगी है। युवक गंभीर अवस्था में घायल बच्ची को वहीं छोड़कर अपने घर वापस आ गया।

एसपी महेश चंद्र जैन के मुताबिक बच्ची शाम साढ़े सात बजे से गायब थी। कुछ देर बाद माता-पिता ने बच्ची की खोज शुरू की। आस-पास तलाशने पर जब नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए उसे खोजना शुरू किया। घर के आस-पास लगे कैमरों को तलाशने पर मोहल्ले का ही एक युवक (बच्ची के पिता के मामा का लड़का) बच्ची को ले जाते दिखा। जब लोग आरोपी के घर पहुंचे तो वह घर पर आराम से बैठा मिला।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वो इंकार करता रहा। थाने ले जाने के बाद भी उसने कोई जानकारी नहीं दी। इधर फुटेज के आधार पर ही टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने पुलिस बल और रहवासियों के साथ बच्ची की खोज शुरू की। पिपल्याहाना क्षेत्र के खेतों में बने एक खंडहर में रात साढ़े नौ बजे करीब बच्ची गंभीर स्थिति में मिली। एसपी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर अभी यौन शोषण का मामला नहीं है, लेकिन इससे इनकार नही किया जा सकता।

टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपी पर अपहरण, हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ और पाक्सो में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की माता-पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। आरोपी युवक ट्रांसपोर्ट पर हम्माली करता है।

टीआई गोद में उठाकर लाए बच्ची को

सीएसपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार बच्ची को तलाशते हुए टीआई जब खंडहर में पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी थी। वे खुद उसे गोद में उठाकर एप्पल अस्पताल लाये। संभवत: आरोपी ने उसे जमीन पर पटका था जिससे उसका सिर फट गया। शंका है कि आरोपी बच्ची का अपहरण के बाद गलत हरकत करना चाहता था। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची के इलाज का पूरा खर्च पुलिस उठा रही है।

0



Source link