Worker died due to negligence of contractor, case has been registered for negligence | ठेकेदार की लापरवाही से हुई थी मजदूर की मौत,लापरवाही उजागर होने पर मामला दर्ज किया गया है

Worker died due to negligence of contractor, case has been registered for negligence | ठेकेदार की लापरवाही से हुई थी मजदूर की मौत,लापरवाही उजागर होने पर मामला दर्ज किया गया है

जबलपुर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

|गोरखपुर थाना क्षेत्र में विगत 29 जुलाई को आदर्श नगर रामपुर में एक निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया था उसकी इलाज के दौरान माैत हो गयी थी। मजदूर की मौत के मामले की जाँच के दौरान ठेकेदार द्वारा सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने व लापरवाही उजागर होने पर मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार घटना दिनांक को निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय रावेंद्र पटैल उम्र 50 वर्ष निवासी महाराजपुर सीढ़ी से गिरकर घायल हो

गया था जिसकी इलाज के दौरान जबलपुर हाॅस्पिटल में मौत हो गयी थी। मामले की जाँच के दौरान पता चला कि उक्त मकान के निर्माण कार्य का ठेका रोहित कपूर द्वारा लिया गया था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब श्रमिक सीढ़ी पर चढ़कर पोर्च की निकली हुई लोहे की राड कटर मशीन से काट रहा था और अचानक सीढ़ी से गिर गया था।

0

Source link