बीजेपी की तर्ज पर अब कांग्रेस भी अपने प्रचार प्रसार में मास्क का इस्तेमाल कर रही है
बीजेपी (BJP) कल यानि शुक्रवार 25 सितंबर पंडित दीनदयाल की जयंती पर 28 विधान सभा सीटों पर उप चुनाव (By Election) के लिए महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है
बीजेपी कल यानि शुक्रवार 25 सितंबर पंडित दीनदयाल की जयंती पर 28 विधान सभा सीटों पर उप चुनाव के लिए महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है. वो हर विधान सभा क्षेत्र में कमल के फूल वाले 10 हजार मास्क भेज रही है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के स्टीकर भी बड़ी संख्या में दिए जा रहे हैं. पार्टी कोरोना काल में कार्यकर्ताओं को मास्क बांट रही है. पार्टी महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी. घर-घर जाकर मतदाताओं को बीजेपी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा.
कांग्रेस के मास्क पर लिखा गद्दार
बीजेपी की तर्ज पर अब कांग्रेस भी अपने प्रचार प्रसार में मास्क का इस्तेमाल कर रही है. लेकिन उसके मास्क पर स्लोगन और पार्टी नेताओं की छवि है. साथ ही बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने के लिए कई तरह के पर्चे और पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं. इन मास्क पर स्लोगन लिखे हैं-बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए गद्दारों के लिए कमलनाथ की सरकार चाहिए’
कर्ज़माफी के पर्चे
विधान सभा में बीजेपी सरकार की रिपोर्ट बता रही है कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज़ माफ किया है. पार्टी अब इसे कैश कराने की तैयारी में है. वो जनता में कर्ज माफी के पर्चे और पंपलेट बंटवाएगी. साथ ही कांग्रेस 15 महीने की उपलब्धि और बीजेपी के घोटालों के बारे में भी जनता तक पंपलेट पहुंचाएगी. दोनों ही पार्टी प्रचार-प्रसार के अलग-अलग माध्यमों के जरिए जनता के बीच जा रही है.