11-year-old innocent girl was raped by three people for taking soap; Incident in Sundarpura village of Lahar police station | साबुन लेने गई 11 साल की मासूम के साथ 3 लोगों ने किया दुष्कर्म; लहार थाना के सुंदरपुरा गांव की घटना

11-year-old innocent girl was raped by three people for taking soap; Incident in Sundarpura village of Lahar police station | साबुन लेने गई 11 साल की मासूम के साथ 3 लोगों ने किया दुष्कर्म; लहार थाना के सुंदरपुरा गांव की घटना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Bhind
  • 11 year old Innocent Girl Was Raped By Three People For Taking Soap; Incident In Sundarpura Village Of Lahar Police Station

भिंड5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लहार थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा गांव में 11 साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना बुधवार की दोपहर तीन से चार बजे के बीच की है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने उठा भी लिया है।

सुंदरपुरा निवासी एक महिला ने बुधवार की दोपहर तीन बजे अपनी 11 वर्षीय बेटी को दुकान से साबुन लेने भेजा था। तभी मोहल्ले के अभिषेक दौहरे ने उसे बुलाया। जब मासूम अभिषेक के बुलाने पर नहीं गई तो वह उसे जबरन मुंह दबाकर अपने घर के कमरे में उठा लाया। जहां पहले से ही नारायण दौहरे और संग्राम दौहरे बैठे हुए थे। यहां तीनों ने बारी-बारी से उक्त मासूम के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद मासूम सहम गई।

दूसरे दिन मासूम ने पूरी बात अपनी मां को बताई। तब दोपहर के समय माता पिता ने लहार थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पुलिस ने अभिषेक दौहरे, संग्राम दौहरे, नारायण दौहरे सभी सुंदरपुरा निवासी के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं दो आरोपियों को पुलिस ने उठा भी लिया है। जबकि एक के लिए धरपकड़ जारी है।

0



Source link