Bhopal Fire Accident Today Update | Fire Breaks Out At International Public School (IPS) Building In Madhya Pradesh Bhopal | भोपाल के आईपीएस स्कूल में धुआं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया; लोग छत पर नजर आए, फायर ब्रिगेड पहुंची

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Fire Accident Today Update | Fire Breaks Out At International Public School (IPS) Building In Madhya Pradesh Bhopal

भोपाल17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के आईपीएस स्कूल के पिछले हिस्से से धुंआ निकलता नजर आया।

  • स्कूल प्रबंधन का कहना- अभी पूरी तरह से स्कूल बंद है सिर्फ ऑनलाइन क्लास ही हो रही

भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (आईपीएस) में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। धुंआ का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। लोगों ने इसके वीडियो बनाएं और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दो अलग-अलग फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। हालांकि, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अभी स्कूल पूरी तरह बंद है। सिर्फ ऑनलाइन क्लास लग रही है। ऐसे में घटना के समय स्कूल के कुछ स्टाफ के अलावा कोई नहीं था। हालांकि आग कहां से कैसे लगी? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

लोगों ने आग का वीडियो बनाया और फायर को सूचना दी।

लोगों ने आग का वीडियो बनाया और फायर को सूचना दी।

घटना के बाद इलाके में दहशत

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को कॉल करना शुरू कर दिया। यहां एक वीडियो में स्कूल की छत पर खड़े होकर लोग आग बुझाते हुए भी नजर आए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। अभी किसी के हताहत होने की जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

स्कूल में आग लगने के बाद काफी दूर से इसका धुंआ देखा गया।

स्कूल में आग लगने के बाद काफी दूर से इसका धुंआ देखा गया।

स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों ने इसके वीडियो बनाए।

स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों ने इसके वीडियो बनाए।

Source link