Dead Body Of Newborn Baby Found In Toilet at Bhopal Berasia Government Hospital | शासकीय अस्पताल के टॉयलेट में मासूम नवजात का शव मिला, 2 दिन पहले जन्मा बताया जा रहा

Dead Body Of Newborn Baby Found In Toilet at Bhopal Berasia Government Hospital | शासकीय अस्पताल के टॉयलेट में मासूम नवजात का शव मिला, 2 दिन पहले जन्मा बताया जा रहा


भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल पुलिस मां का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। – प्रतीकात्मक फोटो

  • सबसे पहले सफाई कर्मी ने देखा था
  • लड़के का शव प्रीमेच्योर बताया जा रहा

भोपाल के बैरसिया शासकीय अस्पताल में एक नवजात लड़के का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नवजात 2 से लेकर 7 दिन पहले जन्मा बताया जाता है, हालांकि यह प्रीमेच्योर बेबी है। अस्पताल के सफाईकर्मी ने सबसे पहले उसे देखा था। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अब पुलिस इस मामले में अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध की तलाश की जा सके।

बैरसिया पुलिस के अनुसार शासकीय अस्पताल में एक नवजात के शव मिलने की सूचना मिली थी। अस्पताल प्रबंधन ने ही टॉयलेट से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चा प्रीमेच्योर बताया जाता है। हालांकि उसे किसी ने वहां फेंका है या किसी ने वहां उसे जन्म दिया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले में अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस सभी संभावनाओं और पहलुओं पर जांच कर रही है।

अस्पतालों से ली जा रही जानकारी

पुलिस बच्चे की मां का पता लगाने के लिए बैरसिया, भोपाल और आसपास के जिले के अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार महिला का पता लगाने के बाद उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि बच्चे की मां की पहचान स्थापित की जा सके।

0



Source link