डबरा20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्मार्ट हेल्थ क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कराते टैलेंट सर्च कार्यक्रम का बुधवार को समापन किया गया। इस अवसर पर इस प्रशिक्षण शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि 20 से 22 सितंबर तक टैलेंट सर्च कार्यक्रम में शहर के 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को शहर की साहू धर्मशाला में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण लेने वाले हिमांशी, गौरी सुहानी साहू मानवी गुप्ता, माही गुप्ता, मेहक बाथम, सुशील कौर वहीं बालक वर्ग में विकास अक्षत गुप्ता, विवेक बाथम, नैतिक अग्रवाल का संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विनोद कुमार दुबे पूर्व क्रीड़ा क्रीड़ा अधिकारी शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल जैन व्याख्याता किशोर पटसारिया क्रीड़ा प्रभारी कन्या स्कूल पंकज दुबे, कराते कोच महिमा मांझी, मुकेश बाथम सहित अन्य लोग मौजूद थे।