Hardik Pandya shares adorable photo of wife Natasa and son Agastya | हार्दिक पांड्या ने शेयर की बेटे अगस्त्य और पत्नी नताशा की फोटो, मुंबई इंडियंस ने दिया ये जवाब]

Hardik Pandya shares adorable photo of wife Natasa and son Agastya | हार्दिक पांड्या ने शेयर की बेटे अगस्त्य और पत्नी नताशा की फोटो, मुंबई इंडियंस ने दिया ये जवाब]


नई दिल्ली: आईपीएल में शुरूआती हार के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने दूसरे मुकाबले में शानदार तरीके से वापसी की. कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन से हराकर मुंबई ने अपनी पहली जीत दर्ज की है.

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या कुछ खास नहीं कर सके और महज 13 रन बनाकर पवेलिय्न लौट गए. इस मुकाबले के दौरान हार्दिक के बेटे अगस्त्य (Agastaya) और उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक (Natasa Stankovic) मुंबई को सपोर्ट करते हुई नजर आई.

हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और उनकी पत्नी नताशा की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फोटो में अगस्त्य और नताशा ने मुंबई इंडियंस की ब्ल्यू और गोल्ड कलर की जर्सी पहनी हुई है और टीम को सपोर्ट कर रहे हैं.

 

इस फोटो को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है. हार्दिक के बेटे अगस्त्य और उनकी पत्नी नताशा की फोटो शेयर कर, उस पर कैप्शन लिखा हैं ‘वन फैमिली (#OneFamily).

बता दें कि केकेआर के खिलाफ मुंबई की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था लेकिन हार्दिक पांड्या ने सबको निराश किया था. ये ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या महज 13 रन बनाकर ही हिटविकेट (Hit Wicket) हो गया था.





Source link