If the police did not take interest, the shopkeepers themselves caught the thief | पुलिस ने रुचि नहीं ली तो दुकानदारों ने खुद पकड़ा चोर

If the police did not take interest, the shopkeepers themselves caught the thief | पुलिस ने रुचि नहीं ली तो दुकानदारों ने खुद पकड़ा चोर


पिछोर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • तीन माह से हो रहीं चोरियों पर पुलिस कुछ नहीं कर रही थी, दुकानदार चोर को पकड़ने जागते रहे

नगर के कॉलेज चौराहा स्थित हार्डवेयर की तीन-चार दुकानों से तार फेसिंग के कटीले तार तीन महीने से चोरी जा रहे थे। दुकानदारों ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात खुद ही जागकर चोरी करने आए चोर को रंगे हाथ धर दबोचा। पकड़े जाने पर युवक का कहना था कि वह जुआ खेलता है। जुए में पैसे हार जाता है, इसलिए जुए का शौक पूरा करने के लिए अपने एक अन्य साथी के संग तार चोरी करने लगा।

दुकानदार निशांत गुप्ता की कॉलेज चौराहा स्थित हार्डवेयर दुकान से तार फेसिंग के कटीले तार की तीन महीने से चोरियां हो रही थीं। आसपास अन्य दुकानदारों का भी तार चोरी जा रहा था। पुलिस थाने में चोरी की शिकायत करने बाद भी पुलिस अनदेखी करती रही। इसलिए दुकानदारों ने बुधवार की रात खुद ही चोर को रंग हाथ पकड़ने के लिए ठान ली। आधी रात युवक जैसे ही चोरी करने आया, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है। खुद का नाम बलराम सिंह राजपूत पुत्र कमल सिंह लोधी निवासी ग्राम जराय बताया। तीन महीने में एक ही दुकान से तीन बार चोरी करना कुबूला है। अन्य दुकानों से चाेरी करने की बात बताई है। दुकानदारों ने युवक को पकड़कर बांध लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक को पकड़कर संग ले गई है, जिससे चोरी के मामले में पूछताछ की जा रही है।

चुराया सारा तार बडोरा के अमन ढाबे पर बेचने की बात स्वीकारी
वीडियो में चोर ने दुकानों से चुराया तार बडोरा चौराहा स्थित अमन ढाबे पर बेचने की बात स्वीकारी है। उक्त ढाबा पिछोर से करीब 40 किमी दूर बसई के पास पड़ता है। वहीं गिरफ्त में अाए चोर की निशानदेही पर पुलिस चोरी गया तार बरामद करने में जुटी है। हालांकि पकड़े गए चोर को लेकर पुलिस की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

पिछोर थाने से 100 मीटर पर हो रहीं थीं चोरियां, रात्रि गश्त पर सवाल
खास बात यह है कि कॉलेज चौराहे पर तीन महीने से जिन दुकानों में चोरियां हो रहीं थीं, वहां से पिछोर थाना महज 100 मीटर की दूरी पर मौजूद है। शिकायत के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई। रात्रि गश्त व्यवस्था को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। लेकिन दुकानदारों ने साहसिक कदम उठाकर चोर को आधी रात धर दबोचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।



Source link