इंदौर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- सीमेंट कारोबारी ने शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया
तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक सीमेंट कारोबारी के यहां चोरों ने देर रात धावा बोला। चोर पीपीई किट पहनकर घर में जाली काटकर दाखिल हुए और पूरे घर पर तल मंजिल की तलाशी लेते रहे।
तुकोगंज पुलिस को फरियादी सीमेंट कारोबारी हेमंत जैन ने बताया कि वारदात उनके घर में 3 बजे के करीब हुई। चोर घर की रैकी करने के बाद जाली काटकर अंदर घुसे और सामान चुराने की नीयत से पूरे घर में तलाशी लेने लगे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई। जब उन्हें तल मंजिल पर कुछ नहीं मिला तो कैमरे को देखकर वह वापस भाग निकले। घर से कोई सामान चोरी नहीं गया है, लेकिन मामले में पुलिस को उन्होंने चोरी की कोशिश की शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पूरी घटना में रोचक बात यह है कि चोर पीपीई किट और हैंड ग्लव्स ओवर हेड कैप लगा कर आए थे। इस किट में तो उन्हें पुलिस भी रात्रि गश्त में नहीं रोकती। हेमंत जैन व परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रात्रि गश्त ना होने के कारण इलाके में वारदातें बढ़ गई है। इधर मामले में तुकोगंज पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।