विदिशा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ क्ष की तरफ से गुरुवार को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में शासकीय संस्थाएं जैसे रेलवे, एयरपोर्ट, पेट्रोलियम कंपनी और नवरत्न कंपनी, बैंक आदि का निजीकरण किया जा रहा है। इससे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी। निजी ठेकेदार मनमानी करके आम आदमी का शोषण करेंगे। इस मौके पर अजाक्स के जिलाध्यक्ष डॉ एसएस गोलिया, दातारसिंह खंगार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भीम आर्मी विदिशा के कार्यकर्ताओं ने भी निजीकरण के विरोध में मोदी सरकार द्वारा शासकीय संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप कर गरीबों के हक एवं अधिकारों को छीना जा रहा है। आउटसोर्सिंग की प्रथा जोरों से चल रही है।
0