PWD subcontractor died in Agra while being taken to Delhi, retired RI and Anganwadi worker died in Gwalior | पीडब्ल्यूडी उपयंत्री ने दिल्ली ले जाते वक्त आगरा में दम तोड़ा, रिटायर्ड आरआई व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ग्वालियर में मौत

PWD subcontractor died in Agra while being taken to Delhi, retired RI and Anganwadi worker died in Gwalior | पीडब्ल्यूडी उपयंत्री ने दिल्ली ले जाते वक्त आगरा में दम तोड़ा, रिटायर्ड आरआई व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ग्वालियर में मौत


शिवपुरी7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • उपयंत्री को बुधवार को अचानक घबराहट हुई, इलाज कराने ग्वालियर पहुंचे तो कोरोना पॉजिटिव निकले

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पोहरी में पदस्थ उपयंत्री एमएल धाकड़ 45) की गुरुवार को ग्वालियर से दिल्ली ले जाते वक्त आगरा के पास मौत हो गई है। वहीं ग्वालियर में इलाज के दौरान रिटायर्ड आरआई बीपी श्रीवास्तव (72) निवासी श्यामलाल का बगीचा सिद्धेश्वर शिवपुरी की बुधवार की रात करीब 9 बजे मौत हो गई। इससे पहले ग्राम भगोरा शिवपुरी की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी कुलश्रेष्ठ (55) पत्नी सुरेशचंद्र कुलश्रेष्ठ की इलाज के दौरान ग्वालियर में 22 सितंबर को जान चली गई है। कोरोना से जिले में मौत के तीन नए मामले सामने आ गए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना से कुल 31 लोगों की जान जा चुकी है।

लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री एमएल धाकड़ को बुधवार को अचानक घबराहट होने लगी। वरिष्ठ अधिकारों को यह बात बताकर तीन दिन की छुट्टी लेकर इलाज कराने ग्वालियर रवाना हो गए। ग्वालियर में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हालत और ज्यादा खराब हो गई। गुरुवार की सुबह ग्वालियर से दिल्ली रवाना हो गए। लेकिन आगरा के पास रास्ते में दम तोड़ दिया। उपयंत्री की मौत से पीडब्ल्यूडी विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि इससे पहले एसडीओ शिवपुरी हरिओम अग्रवाल और दो अन्य उपयंत्री भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। हालांकि उक्त लोग स्वस्थ हैं।

23 रिपोर्ट पॉजिटिव, महिला एवं बाल विकास ‌विभाग की सहायक संचालक संक्रमित निकली
मेडिकल कॉलेज और रेपिड किट से गुरुवार को कुल 23 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं हैं। कोरोना संक्रमितों की महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक नीलम शर्मा भी संक्रमित निकली हैं। कोरोना घातक रूप लेता जा रहा है, ऐसे दौर में स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल टेस्टिंग की संख्या घटा दी है। स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही आमजन के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2209 हो गई है। हालांकि इसमें 1887 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।



Source link