भितरवार19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पुलिया न होने के कारण पटिया पर चल कर नहर को पार करते हुए लोग।
- कृषि कार्यालय और प्री मैट्रिक छात्रावास के लिए रास्ता नहीं, मांग के बाद भी नहीं बनाई जा रही पुलिया
भितरवार के वार्ड क्रमांक 8 में कृषि कार्यालय एवं प्री मैट्रिक छात्रावास के लिए कोई रास्ता नहीं हैं। इसके कारण यहां तक पहुंचने के लिए नहर को पार कर जाना पड़ रहा है। नहर पर पुलिया न होने के कारण यहां तक पहुंचने के लिए कर्मचारी और किसान नहर के पर डली हुई पटिया जो कि पानी में डूबी हुई है उस पर से होकर पहुंच रहे हैं, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल इस समय नहर में पानी चल रहा है, जिससे नहर पार करने के लिए लोगों ने पटियां डाल रखी हैं। लेकिन यह पटियां भी पानी में डूबी हुईं जिससे लोगों को इस पटिया से होकर नहर पार करने में परेशानी उठाना पड़ रही है। प्रतिवर्ष नहर में पानी छोड़े जानेे के समय यह समस्या आती है, लेकिन इसके बाद भी लोगों के लिए पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।