खंडवा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अंशुबाला मसीह को पोषण आहार वितरण मामले में लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया। इसका प्रभार अब डिप्टी कलेक्टर आरती सिंह को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मसीह के खिलाफ पोषण आहार वितरण मामले में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कुछ जगह पोषण आहार नालियों तक में पड़ा मिला। पोषण आहार की कालाबाजारी भी सामने आई थी। इसके अलावा पोषण आहार से जुड़ी और भी शिकायतें मिलने पर भोपाल की टीम ने मामले की जांच शुरू की। इसमें शिकायत सही पाए जाने पर मसीह को पहले नोटिस जारी किया गया। इसके बाद सस्पेंड की कार्रवाई की गई। इसी तरह हरसूद प्रभारी को भी सस्पेंड करने की जानकारी मिली है। गौतरलब है इससे पहले भी विभागीय अनियमितता के चलते मसीह को सस्पेंड किया जा चुका है।
0