22.84 crores Rs. Proposal approved by Amrit Sagar State Finance Committee | 22.84 करोड़ रु. से निखरेगा अमृत सागर राज्य वित्त समिति ने मंजूर किया प्रस्ताव

22.84 crores Rs. Proposal approved by Amrit Sagar State Finance Committee | 22.84 करोड़ रु. से निखरेगा अमृत सागर राज्य वित्त समिति ने मंजूर किया प्रस्ताव


रतलाम21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • विधायक काश्यप के प्रयासों का असर, झील संरक्षण योजना में होगा कायाकल्प
  • केंद्र से 6.85 करोड़ का अनुदान मिल चुका

प्राचीन अमृत सागर तालाब के कायाकल्प की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। जीर्णोद्धार के लिए झील संरक्षण योजना में बने 22.84 करोड़ के प्रस्ताव को राज्य वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। योजना में आई तेजी विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों का नतीजा है। तालाब के कायाकल्प की बड़ी और महत्वपूर्ण योजना में विधायक काश्यप पहले ही केंद्र सरकार से 6.85 करोड़ रुपए के अनुदान की पहली किस्त राज्य सरकार को दिलवा चुके हैं। राज्य वित्त समिति की स्वीकृति के बाद अब जल्द ही राज्यांश मिल जाएगा। विधायक काश्यप ने बताया इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

डेढ़ दशक से लंबित थी योजना – अमृत सागर तालाब के जीर्णोद्धार की योजना डेढ़ दशक से अटकी थी। कई संशोधन एवं परिवर्तन के बाद इसे बंद कर दिया था। विधायक चेतन्य काश्यप ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात कर योजना को मंजूर करवाया। पर्यावरण एवं नगरीय प्रशासन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की योजना पर बात हो चुकी है। राज्यांश मिलने का रास्ता साफ होने के बाद दोनों विभागों ने योजना को क्रियान्वित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

  • 0.18 वर्ग किमी में फैले तालाब में मिलने वालों दोनों प्रमुख बोहरा बाखल और लक्कड़पीठा नाले को डायवर्ट किया जाएगा। इससे गंदा पानी तालाब में नहीं मिलेगा।
  • जलकुंभी को ट्रीटमेंट करके जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। जलकुंभी की समस्या डेढ़ दशक से है, जिससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण फैल रहा है।
  • पीचिंग व अन्य निर्माण कार्य करके तालाब की पाल व्यवस्थित कर मजबूत दी जाएगी।
  • क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे। उपलब्ध जगह में गार्डन, बैठने के लिए बैंच, बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे।
  • रोशनी के हाईमास्ट व अन्य एलईडी लाइटिंग भी तालाब के आसपास की जाएगी। ​​​​​​​



Source link