Campus selection of 42 students received package of 4.2 lakh rupees | 42 छात्रों का कैंपस सिलेक्शन 4.2 लाख रुपए के पैकेज मिले

Campus selection of 42 students received package of 4.2 lakh rupees | 42 छात्रों का कैंपस सिलेक्शन 4.2 लाख रुपए के पैकेज मिले


विदिशा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश की प्रतिष्ठित साफ्टवेयर कम्पनीज केपजैमिनी प्राइवेट लिमिटेड तथा हनु टेक्नॉलजीस, गुड़गांव द्वारा एसएटीआई (डिग्री) में ऑनलाइन कैंपस आयोजित किया गया। हनु टेक्नॉलजीस, गुड़गांव में अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत सीएसई-आईटी के 13 विद्यार्थियों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा एवं ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित कर 4.2 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर अंतिम चयन किया गया। वहीं केपजैमिनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 31 अगस्त से अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत आईटी, ईसी, ईआई एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग संकाय के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कैंपस के विभिन्न चरणों का आयोजन किया गया।अंतिम चरण में 19 और 21 सितंबर को इन 38 विद्यार्थियों ने तकनीकी एवं एचआर साक्षात्कार दिया। इसमें अंतिम तौर पर 29 छात्रों का चयन कम्पनी के प्रबंधकों एवं एचआर टीम द्वारा किया गया। केपजैमिनी प्राइवेट लिमिटेड में चयनित विद्यार्थियों को 3.8 लाख रुपए का वार्षिक वेतन मिलेगा। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय एसएटीआई में निरंतर चल रही प्लेसमेंट, गेट, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल, इंडस्ट्री रेडीनेस आदि ट्रेनिंग प्रोग्राम और प्राध्यापकों को दिया।



Source link