- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Choithram Fruit Vegetable Market Will Be Closed On Sunday, Potato Onion Garlic Market Will Be Closed On Both Saturday And Sunday
इंदौर18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
मंडी टैक्स के विरोध में गुरुवार रात को हड़ताल का आह्वान करने वाले चोइथराम की तीनों मंडियों के व्यापारी एकमत नहीं हुए। नतीजा शुक्रवार को तीनों मंडियां खुल गईं। इधर, अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान कर चुके मंडी कर्मचारियों में से कुछ को मजबूरन काम पर लौटना पड़ा। मंडी परिसर में हुई बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा नेता मधु वर्मा भी पहुंचे।
तय हुआ कि फल और सब्जी मंडी केवल रविवार को बंद रहेगी। बाकी आलू-प्याज-लहसुन मंडी शनिवार और रविवार दोनों दिन बंद रहेगी। बैठक में तय हुआ कि मंडियों के बंद रहने के दौरान मंडी की दुकानों के कर्मचारी या व्यापारी रीजनल पार्क के बाहर सब्जी व फल मंडी लगा लेते हैं। ऐसे में लोगों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस पर व्यापारियों ने स्वेच्छा से यह निर्णय भी लिया कि रीजनल पार्क के बाहर लगने वाली मंडी के व्यापारियों पर अब चोइथराम मंडी के व्यापारी एसोसिएशन द्वारा ही 11 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की जाएगी।
छावनी मंडी में आज होगा धरना : मप्र सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के आह्वान पर शनिवार दोपहर 12 से 1 तक छावनी अनाज मंडी व्यापार प्रांगण में सांकेतिक धरना होगा।