Farmers demand for crop insurance amount | किसानों ने की फसल बीमा राशि दिलाए जाने की मांग

Farmers demand for crop insurance amount | किसानों ने की फसल बीमा राशि दिलाए जाने की मांग


आगर मालवा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

| फसल बीमा दिलाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्राम फतेहपुर मेंढ़की, दौलतपुर, मानाखोयरा, भाटपुरा, लाखाखेड़ी, सनावदा, सनावदी, नन्दुखेड़ी, मुजरा डेरा व महुड़ीखेड़ा के किसानों ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर कल्याणी पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में इन्होंने लिखा हैं कि किसानों से प्रीमियम काटने के बाद भी बीमा राशि नहीं दी गई हैं। मास्क नहीं थे तो साफा बना सहारा- ज्ञापन देने आए अधिकांश किसानों ने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखे थे, पर जो किसान साफा पहने हुए थे उन्होंने साफे से मुंह व नाक को ढंक रखा था। इनका साफा मास्क का काम कर रहा था। किसानों को दोहरा नुकसान- बड़ागांव | बारिश से खेतों में पड़ी सोयाबीन में अंकुरण होने लगा है। किसान जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि हमारी 8 बीघा खेती में से लागत भी नहीं निकलेगी। किसान बालचंद जायसवाल ने बताया कि एक पौधे में मात्र 34 फली लग रही है और ऊपर से बीमा कंपनी द्वारा बड़ागांव में मात्र 280 रुपए बीघा डले हैं, इससे किसानों में आक्रोश है।



Source link