- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- If You Are Healthy, Then Apply A Three layer Mask Of Fabric, Handkerchiefs Are Not Effective
भोपाल14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- विशेषज्ञों के मुताबिक- बीमार लोगों के लिए मेडिकल ग्रेड का मास्क पहनना जरूरी
- कोराेना से बचना है तो ध्यान रखें… फैब्रिक वाला मास्क नम या गीला होते ही तुरंत बदलें, इसमें संक्रमण का ज्यादा खतरा
राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना करीब ढाई हजार नए संक्रमित मिल रहे हैं। अनलॉक होने के बाद लोगों का मूवमेंट बढ़ा है। ऐसे में न केवल मास्क का उपयोग, बल्कि सही मास्क का उपयोग काफी हद तक संक्रमण से बचा सकता है। यह देखना जरूरी है कि मास्क कितनी लेयर का है। फैब्रिक मास्क कम से कम तीन लेयर का होना चाहिए।
कोरोना से बचाव मास्क के रूप में गमछा या रुमाल उतने कारगर नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक आम लोग कम से कम तीन लेयर का मास्क जरूर लगाएं। इसके अंदरूनी हिस्से केा हाथ न लगाएं और केवल कान के पास वाले हिस्से का उपयोग इसे उतारने और पहनने के लिए करें।
फैब्रिक मास्क बेहतर
विशेषज्ञों के मुताबिक फैब्रिक मास्क बेहतर है। स्वस्थ लोगों को कम से कम तीन परतों का फैब्रिक मास्क पहनना चाहिए। इसमें सूत का अस्तर, पोलिएस्टर की बाहरी परत और बीच में पोलिप्रोपायलीन का ‘फिल्टर’हो। बीमार लोग मेडिकल ग्रेड का मास्क पहनें।
- एडजस्टेबल नोज क्लिप- चेहरे और मास्क के बीच गैप को कम करता है।
- मॉइस्चर रेसिस्टेंट फेब्रिक- धूल के कण और अन्य माइक्रो पार्टिकल्स को रोकने में मददगार होता है।
- फिल्टर लेयर- यह लेयर वायरस और इसी के जैसे अन्य अति सूक्ष्म कणों को रोकने में सहायक।
- स्किन कॉन्टेक्ट लेयर- इसके नम होते ही मास्क को जल्द से जल्द बदल लेना चाहिए।
घर पर पहनने की जरूरत नहीं
- डॉक्टर्स ने बताया कि घर पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। अगर कोई अस्वस्थ है तब मास्क का उपयाेग करें।
- कार में अकेले हैं तो मास्क की जरूरत नहीं, लेकिन बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं।
- कपड़े का मास्क गीला होने पर बदला न जाए तो संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे तुरंत हटा दें।
- गैर मेडिकल फैब्रिक मास्क में अलग-अलग मटेरियल की तीन लेयर हों।
- डब्ल्यूएचओ के मुताबिक ऐसी जगहों पर मास्क जरूर पहनें जहां व्यापक संक्रमण हो और लोगों का आपस में दूरी बनाना मुश्किल हो जैसे कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट, दुकानें या फिर ऐसी दूसरी जगह जहां भीड़भाड़ होती है।
- मास्क उतारने के बाद बाहरी सतह को न छुएं। तय स्थान पर ही डिस्पोज करें। इसके बाद साबुन से हाथ जरूर धोएं।
सर्जिकल मास्क 4 घंटे के लिए
एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डॉ.वीपी पांडेय बताते हैंं कि जो बीमार हैं उन्हें साइड ओपिनंग मास्क नहीं पहनना चाहिए। वे दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। आम लोगों के लिए तीन लेयर वाला मास्क बेहतर है। उन्होंने बताया कि सर्जिकल मास्क भी चार घंटे के लिए ही हैं।
5 मास्क रखें, अलग-अलग दिन पहनें
विशेषज्ञों के मुताबिक पांच एन-95 मास्क लें। इन पर नंबरिंग करें। जिस मास्क को पहले दिन पहना है उसे छठवें दिन पहनें। ऐसे ही अन्य मास्क के साथ भी करें।