Madhya Pradesh Class 7th Student Commits Suicide By Hanging Himself In Bhopal Misrod Area | बड़ी बहनें घर पहुंची तो पंखे पर लटका मिला भाई ; वे इतना घबरा गईं कि बोल तक नहीं पा रहीं, पुलिस को काउंसलिंग करनी पड़ रही

Madhya Pradesh Class 7th Student Commits Suicide By Hanging Himself In Bhopal Misrod Area | बड़ी बहनें घर पहुंची तो पंखे पर लटका मिला भाई ; वे इतना घबरा गईं कि बोल तक नहीं पा रहीं, पुलिस को काउंसलिंग करनी पड़ रही


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घर पहुंचने पर अभिषेक फंदे पर मिला। घर का बाहर से ताला लगा हुआ था। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

  • सुसाइड नोट नहीं मिलने से अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया
  • 6वीं पास करने के बाद नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था

भोपाल के मिसरोद इलाके में कक्षा 7वीं कक्षा के 12 वर्षीय एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त उसकी बहनें बाहर गई हुई थी। लौटकर आने पर वह उन्हें फंदे पर मिला। यह देख दोनों इतना घबरा गईं कि कुछ बोल भी नहीं पा रही हैं। ऐसे में पुलिस को उनकी काउंसलिंग करना पड़ रहा है। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मिसरोद पुलिस के अनुसार होशंगाबाद रोड स्थित सौम्या फॉरच्यून कॉलोनी में अंबर अहिरवार अपनी छोटी बहन के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि उनका 12 साल का ममेरा भाई अभिषेक अहिरवार पिता रामअवतार अहिरवार भी साथ में रह रहा था। शनिवार सुबह उसकी छोटी बहन का एग्जाम था। वह उसे सुबह करीब 8 बजे गांधीनगर लेकर गई थी।

दोपहर करीब 1:00 बजे वह परीक्षा दिलाकर घर पहुंची। ताला खोलकर अंदर पहुंचने पर उन्हें अभिषेक पंखे से लगे फांसी के फंदे पर मिला। घटना के बाद अंबर ने खुद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर ही थी।

खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका

टीआई निरंजन शर्मा ने बताया कि दोनों लड़कियां बहुत डरी हुई है। वह किसी तरह की बात करने की स्थिति में नहीं है। वे बोल भी नहीं पा रही हैं। ऐसे में अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर अभिषेक ने यह कदम क्यों उठाया? घटना के वक्त वह घर पर अकेला था और अंबर बाहर से ताला लगाकर गई थी।

नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए कर रहा था तैयारी

अंबर ने पुलिस को बताया कि अभिषेक पन्ना का रहने वाला है। वह करीब 3 महीने पहले ही उनके यहां रहने आया था। इस साल कक्षा 6वीं की परीक्षा पास करने के बाद 7वीं में आया है। वह भोपाल के नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था।



Source link