Mandi workers resumed indefinite strike protesting government’s promise | सरकार की वादाखिलाफी का विरोध मंडीकर्मियों ने फिर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mandi workers resumed indefinite strike protesting government’s promise | सरकार की वादाखिलाफी का विरोध मंडीकर्मियों ने फिर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल


नागदा14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि उपज मंडी के कर्मचारियाेॆं ने सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में एक बार फिर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संयुक्त माेर्चा कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के साथ स्थानीय कर्मचारियों ने भी मंडी गेट पर धरना देकर हड़ताल शुरू की।

इसमें कर्मचारियों की प्रमुख मार्ग वेतन भत्ता है, क्याेंकि मॉडल एक्ट लागू होने से मंडियों के बाहर उपज खरीदी पर काेई शुल्क नहीं लिया जा रहा है, ऐसे में कर्मचारियों के सामने वेतन की समस्या खड़ी हाे गई है। इसके पूर्व की हड़ताल काे शासन के आश्वासन पर स्थगित किया गया था, लेकिन 15 दिन में भी समस्या का हल नहीं हाेने पर कर्मचारियों ने दाेबारा हड़ताल शुरू की है।

माॅडल एक्ट की वजह से मंडी के अंदर और बाहर उपज खरीदी में असमानता आने से अनाज, दलहन, तिलहन व्यापारी महासंघ ने भी गुरुवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल कर दी है। व्यापारियाों ने बताया मंडी के अंदर उपज खरीदी पर 1.70 रुपए मंडी और निराश्रित शुल्क लिया जा रहा है, जबकि मंडी के बाहर उपज खरीदी पर काेई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।



Source link