इंदौर20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
शुक्रवार सुबह हलके बाद छाए रहे। इसके बाद आसमान साफ रहा। तेज धूप के कारण नमी घटकर 52 फीसदी रह गई। इसी वजह से उमस का एहसास नहीं हुआ। इस दरमियान अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य है। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। अब 28 सितंबर सेे फिर बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हलकी बारिश भी हो सकती है।
इसके बाद फिर मौसम साफ हो जाएगा। 1 जून से अब तक 1204.3 मिलीमीटर (47.4 इंच) बारिश हो चुकी है। खेती के लिहाज से धूप फायदेमंद है। इससे खेतों में जमा पानी और गीली हो चुकी फली सूखेगी। प्रदेशभर में मानसून अब कमजोर पड़ चुका है। सभी जगह शुक्रवार का दिन सूखा रहा।