- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Now The Water Level Of Narmada Will Come Down; The Number Of Open Gates Was Reduced After The Rain Stopped In The Waterlogged Area Of The Dam.
जबलपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बरगी बाँध के 11 गेट खुलने के बाद नर्मदा का जल स्तर बढ़ गया था। शुक्रवार को 11 में से 4 गेट बंद करने के बाद इसमें कुछ कमी आई है। बाँध के कैचमेंट एरिया से पानी आने की आवक कम होने के बाद कुछ गेटों को बंद करने का निर्णय लिया गया। नर्मदा के घाटों में भी जो पानी ऊपर तक है वह शनिवार तक कम हो सकता है। अब बाँध के केवल 7 गेट आधा-आधा मीटर की सीमा तक खुले हैं।
अभी कैचमेंट एरिया में भी कोई बारिश का नया सिस्टम बनता हुआ नहीं दिख रहा है, इन हालातों में संभव है कि आने वाले दिनो में खुले गेटों में से भी कुछ को बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल बाँध का जल स्तर 422.76 मीटर है जो फुल रिजर्व वायर है। बाँध में अभी 907 घन मीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से पानी आ रहा है तो 700 घन मीटर प्रति सेकेण्ड से बाहर जा रहा है।
मानसून सीजन 30 सितंबर तक माना जाता है पर बाँध में बारिश खत्म होने के बाद भी 15 अक्टूबर तक पानी आता रहता है। इस लिहाज से बाँध का मानसून सत्र 15 दिन ज्यादा का होता है। अभी मानसून लौटा नहीं है संभव है कि एक बार फिर से 2,3 इंच बारिश अभी हो सकती है। बाँध का जल प्रबंध देखने वाले अधिकारियों की नजर लौटते हुये मानसून पर है। संभव है कि मानसून जब लौटे तो उसमें कुछ बारिश हो सकती है।पी-2 (फाइल फोटो)