The amount of laptop came in the account of 298 students of the district | जिले 298 विद्यार्थियों के खाते में लैपटॉप की राशि आई

The amount of laptop came in the account of 298 students of the district | जिले 298 विद्यार्थियों के खाते में लैपटॉप की राशि आई


शाजापुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के 298 प्रतिभावान बच्चों के खाते में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के वन क्लिक से लैपटॉप की राशि पहुंच गई। जिले में अलग-अलग ब्लॉक और शहर में दो जगह कार्यक्रम हुआ। मुख्य कार्यक्रम कलेक्टोरेट में हुआ। इसमें जिले के 5 टॉप मेरिट लिस्ट के विद्यार्थी शामिल हुए।

उनको प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान भोपाल से लाइव कार्यक्रम देखा। अतिथि कलेक्टर दिनेश जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा तथा डीईओ यू.यू. भिड़े थे। इसी प्रकार उत्कृष्ट स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। शहर से 66 बच्चों को लैपटॉप की राशि दी गई। इसमें 25 विद्यार्थी सरकारी और 41 निजी स्कूल के रहे। सबसे ज्यादा जिले में कालापीपल के 130 बच्चों को लैपटॉप की राशि मिली।



Source link