- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Shajapur
- The Mandis Of The District Remained Closed, The Strike Of The Librarians Started, The Employees Expressed Their Protest, Staged A Sit in Demonstration At The Gate
शाजापुर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मॉडल एक्ट अध्यादेश को प्रदेश में लागू करने और इसे विधानसभा में पारित कराने के निर्णय के विरोध में अंतिम चेतावनी के बाद 25 सितंबर से हड़ताल शुरू हो गई। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मप्र मंडी बोर्ड भोपाल के आह्वान पर शुक्रवार से शाजापुर सहित जिले की गल्ला मंडियां भी पूरी तरह से मंडी कर्मचारियों की अनिश्चितकाल हड़ताल के कारण बंद रही। शहर की अनाज और सब्जी मंडी में नीलामी नहीं हुई। सुबह 12 बजे मंडी कर्मचारियों ने 5 बजे तक मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इनके साथ मंडी के तुलावटी आ गए। जबकि मंडी व्यापारी गुरुवार से मंडी टैक्स को कम करने के लिए अनिश्चित हड़ताल पर हैं। मंडी सचिव डीसी राजपूत ने बताया कि मॉडल एक्ट लागू होने से मंडी कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहा है तथा परिवार सहित आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर है। इसी सदमे के कारण प्रदेश के 5 अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। मंडियों में वेतन, पेंशन नहीं मिलने से भी इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं। कर्मचारी अपने पारिवारिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण कर्मचारी आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश है। वहीं शासन द्वारा मंडी बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारी, कर्मचारियों को उनके मूल विभाग भेजने के बजाए अन्य विभागों से न्यायालय के आदेश एवं मंडी बोर्ड के नियम का उल्लंघन करते हुए अपात्र लोगों को मंडी समितियों में उच्च पद पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया जा रहा है। इससे साल दर साल मंडी की आय भी घट रही है। मंडी कर्मचारियों के साथ व्यापारी और तुलावटी हम्माल भी परेशान हैं। पेट्रोल पंप संचालक का अपहरण | पढ़ें पेज 6