नागदा16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बारिश से जहरीले जानवर बाहर आ रहे हैं, जाे घर और गाेदाम में छिपे रहते हैं। ऐसे ही शनिवार काे खाचराैद राेड स्थित एक गाेदाम में सांप घूस गया। इसे मुक्तिधाम पर कार्यरत कर्मचारी कमल द्वारा पकड़ा गया। कमल ने बताया कि इसे घाेड़ापछाड़ सांप कहा जाता है। इसकी लंबाई लगभग 8 फीट है। इसकी इंसान व जानवर पर पकड़ मजबूत हाेती है, इसलिए यह अपनी पकड़ से ही छाेटे जानवराें काे मार सकता है। वहीं इसके काटने से इंसान काे पेरालिसिस अा जाता है।