Corona patients will be able to talk to family members by making a video call from today | कोरोना मरीज आज से वीडियो कॉल करके परिजनों से कर सकेंगे बात

Corona patients will be able to talk to family members by making a video call from today | कोरोना मरीज आज से वीडियो कॉल करके परिजनों से कर सकेंगे बात


जबलपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना पाॅजिटिव मरीज अगर बुजुर्ग हैं या उनके पास मोबाइल नहीं है तो परिजनों का उनसे संपर्क टूट जाता है ऐसे में मरीज के साथ ही उनके परिजन भी परेशान होते रहते हैं। कई बार इलाज में लापरवाही बरतने के भी आरोप लगते हैं। ऐसी ही कई समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पहल की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कोविड पेशेंट के परिजनों की 24 घंटे में एक बार वीडियो कॉल करके बात कराई जाये।

उन्होंने ई-गवर्नेंस शाखा के जिला प्रबंधक चित्रांशु त्रिपाठी को निर्देश दिये कि जो भी तकनीकी समस्याएं हैं उन्हें दूर किया जाये और वाई-फाई सुविधा के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं जुटाई जायें। टीम ने भी आनन-फानन में काम पूरा कर दिया। कलेक्टर ने बताया कि रविवार की शाम से वीडियो कॉल की सुविधा शुरू हो जायेगी। आईसीयू सहित अन्य वार्ड में काम कम्पलीट कर लिया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को और उनके परिजनों को बहुत हद तक राहत मिलेगी और परिजनों से बात होने पर मरीजों को भी एक संबल मिलेगा।



Source link