Decision to stop infection, after Patan and Gosalpur, now voluntary shutdown initiative in Majhauli, Gandhigram and Shahpura, resentment in Panagarh | संक्रमण को रोकने लिया बंद का निर्णय, पाटन व गोसलपुर के बाद अब मझौली, गांधीग्राम व शहपुरा में स्वेच्छिक बंद की पहल, इधर पनागर में में नाराजगी

Decision to stop infection, after Patan and Gosalpur, now voluntary shutdown initiative in Majhauli, Gandhigram and Shahpura, resentment in Panagarh | संक्रमण को रोकने लिया बंद का निर्णय, पाटन व गोसलपुर के बाद अब मझौली, गांधीग्राम व शहपुरा में स्वेच्छिक बंद की पहल, इधर पनागर में में नाराजगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Decision To Stop Infection, After Patan And Gosalpur, Now Voluntary Shutdown Initiative In Majhauli, Gandhigram And Shahpura, Resentment In Panagarh

जबलपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए अब स्थानीय नागरिक व व्यापारी आगे आकर खुद लॉकडाउन कर रहे हैं। इसका असर कई जगहों पर देखने को मिला। जहां बरेला 7 दिन से बंद हैं, वहीं शनिवार को पाटन बंद रहा। पाटन व गोसलपुर में व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद का निर्णय लिया है। वहीं शनिवार को गांधीग्राम, शहपुरा व मझौली में बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। हालांकि पनागर में शनिवार को बाजार बंद करने के निर्णय के विरोध में व्यापारियों में खींचतान सामने आई है। जहां व्यापारियों का आरोप था कि बंद को लेकर उनकी कोई राय नहीं ली गई है।

मझौली: दो दिन रहेगा बंद
स्थानीय व्यापारियों, पुलिस और प्रशासनिक टीम के बीच हुई बैठक में मझौली को दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह बंद प्रत्येक शनिवार व रविवार को रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। लगातार मिल रहे पॉजिटिव मरीजों के चलते स्थानीय लोगों की पहल पर यह निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन के दौरान बिना मॉस्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के चालान काटे जाएंगे।

पाटन: हर तरफ रहा बंद, सड़कों पर दिखा सन्नाटा
जनता लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को पाटन पूरी तरह बंद रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ताला लगा रहा। वहीं सड़कें दिन भी सुनसान रहीं। हालाकि इस दौरान दवा दुकानें और दुग्ध व्यवसाय जारी रहा। गौरतलब है कि पाटन के व्यापारियों की पहल पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस के सहयोग से चार सप्ताह तक शनिवार व रविवार के दिन बंद रखने का एलान किया गया है। इसी के तहत शनिवार को पहले दिन पाटन पूरी तरह बंद रहा। दिन भर पुलिस व नगर पालिका की टीमें गश्त करती रहीं। शनिवार को फीवर क्लीनिक में की गई जांच में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक जबलपुर व एक मझौली का रहने वाला है।

कुंडम: दुकान खोलने पर लगेगा जुर्माना
कुंडम तहसील कार्यालय में व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कोरोना की चेन तोडऩे के लिए सभी ने एक मत से रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। वहीं सोमवार से शनिवार तक सभी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुल सकेंगी। रविवार के दिन प्रतिष्ठान खोलने पर एक हजार रुपए का जुर्माना रखा गया है। वहीं सोमवार से शनिवार तक तय समय के बाद दुकान खोलने पर भी चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार प्रदीप कौरव, थाना प्रभारी प्रताप मरकाम, सरपंच गुलाब बर्मन सहित अन्य मौजूद रहे।

शहपुरा: तीन दिन बंद रहेगा बाजार- कोराना की चेन तोडऩे के लिए नगर के व्यापारियों, नागरिकों व स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर तीन दिन शहपुरा बंद रखने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी देने के लिए शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को बताया गया कि रविवार, सोमवार व मंगलवार को शहपुरा में सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

इस दौरान आवश्यक सेवाओं आपूर्ति जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने शहपुरा में कोविड केयर सेंटर बनाने की माँग भी की है। बैठक में एसडीएम अनुराग तिवारी, तहसीलदार राजेश सिंह, व्यापारी संघ अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन, आलोक जैन, अजय सोनी, नरेन्द्र जैन, तनु जैन, रवि साहू, श्रीकांत जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
बरेला: बंद रहे व्यापारिक प्रतिष्ठान- बरेला में पिछले सात दिनों से जारी बंद शनिवार को भी सफल रहा। इस दौरान दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं। गौरतबल है कि व्यापारी संघ द्वारा पिछले रविवार से आज तक का बंद रखा गया है। इसका नजीता भी सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बरेला में संक्रमितों की संख्या कम हुई है। डॉ राहुल झारिया ने बताया कि नगर में अभी तक संक्रमितों की संख्या 37 है, जिसमें से वर्तमान में केवल 17 केस एक्टिव हैं।
गांधीग्राम: शुक्रवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन- बाजार स्थित मानस भवन में व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की बैठक में शुक्रवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालाकि बैठक में कम ही लोग पहुंचे जो नगर में चर्चा का विषय रहा। बैठक में तहसीलदार राकेश चौरसिया, थाना प्रभारी संजय भलावी, सरपंच अजय कोरी, पुष्पराज सिंह बघेल, महेश सेन, मोहन चौरसिया, अज्जू चौरसिया, रामरतन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

बंद को लेकर व्यापारी आमने-सामने
पनागर। सप्ताह में 3 दिन पनागर बंद का अचानक से जारी फरमान नगर के व्यापारियों के गले नहीं उतर रहा है। बीती रात नगर पालिका के वाहनों से 31 अक्टूबर तक सप्ताह में 3 दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को पनागर बंद रखने का एलान किया गया। देर रात से हुई मुनादी के बाद से ही व्यापारी व संगठन के लोग आमने सामने आ गए। शनिवार सुबह बंद का असर दिखा, लेकिन दोपहर बाद व्यापारियों ने आधी शटर खोलकर बिक्री शुरू कर दी।
9 मिले संक्रमित- शनिवार को पनागर सीएचसी अंतर्गत आई रिपोर्ट में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें 2 सूरतलाई निवासी, 3 विद्यासागर वार्ड निवासी, एक विवेकानंद वार्ड निवासी, एक कंदरखेड़ा निवासी व 2 मड़ई निवासी शामिल हैं।
इनका कहना है
शांति समिति की बैठक में अनुविभागीय अधिकारी व्यापारी संघ के सदस्यों के माध्यम से बंद कराने का आग्रह कर रहे थे। जिसकी पूर्व में कोई भी जानकारी व्यापारियों को नहीं दी गई थी। अचानक से जारी हुए इस निर्देश के बाद व्यापारी दुविधा में हैं। कच्चे माल का व्यापार करने वाले व्यापारियों को परेशानी हो रही है। मुनादी के बाद ही बंद के बारे में जानकारी मिली। योगेश केशरवानी, अध्यक्ष, नगर व्यापारी संघ



Source link