जबलपुर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहपुरा थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम बिलपठार में विगत 17 सितम्बर को 2 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सूत्रों के अनुसार घटना दिनांक की रात मासूम बच्ची हिमांशी का उसके घर से अपहरण कर लिया गया था और अगले दिन उसकी लाश करीब दो किलोमीटर दूर एक खेत से बरामद की गयी थी।
बच्ची की हत्या कर लाश फेंके जाने के मामले में पुलिस ने करीब आधा सैकड़ा से अधिक संदेहियों सेे पूछताछ की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा बच्ची के शरीर पर मिले निशान से आरोपियों का पता लगाने उसकी डीएनए जाँच कराई गयी थी। पुलिस अधिकारियाें ने भरेासा जताया है कि डीएनए रिपोर्ट से आरोपियों की पहचान कराई जा सकेगी। उधर गाँव में करीब एक हजार की आबादी है और पुलिस हर घर में पूछताछ कर पुरुष सदस्योंं की जानकारी जुटा रही है।
बरगी मामले में कोई सुराग नहीं
उधर शहपुरा जैसी ही घटना विगत 20 सितम्बर को बरगी क्षेत्र में हुई थी और 4 माह के बालक का अपहरण कर लिया गया था जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में परिवार के किसी करीबी का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है और जाँच टीम लगातार परिजनों व करीबियों से पूछताछ कर मामले की पतासाजी में जुटी है।