Final year results will be delayed, due to mix of copies from colleges, problem in sorting | अंतिम वर्ष के रिजल्ट में होगी देरी, वजह कॉलेजों से आईं काॅपियां हुईं मिक्स, छांटने में आ रही दिक्कत

Final year results will be delayed, due to mix of copies from colleges, problem in sorting | अंतिम वर्ष के रिजल्ट में होगी देरी, वजह कॉलेजों से आईं काॅपियां हुईं मिक्स, छांटने में आ रही दिक्कत


भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • सबसे पहले उत्तरपुस्तिकाओं को अलग-अलग करेगा बीयू, इसके बाद ही जांचने को भेजी जा सकेंगी

बरकतल्ला विश्वविद्यालय को स्नातक और स्नातकोत्तर के रिजल्ट घोषित करने में समय लगेगा। इसकी वजह यह है कि परीक्षा के बाद छात्राें ने कॉलेजों में विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की। कॉलेजों ने इन्हें बीयू को भेज दिया। अब समस्या यह आ रही है कि कई कॉलेजों ने उत्तर पुस्तिकाओं को विषयवार अलग-अलग नहीं किया। अब बीयू प्रबंधन के सामने सबसे पहले इन्हें अलग-अलग करने की समस्या खड़ी हो गई है। इन परीक्षाओं में 80 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। विवि प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जल्द घोषित करेगा लेकिन फाइनल ईयर का परिणाम अक्टूबर या उसके बाद घोषित होने के आसार हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभी जो कॉपियां मिली हैं, उन्हें विषयवार भी अलग-अलग नहीं किया गया। पहला काम तो उत्तर पुस्तिकाओं काे अलग-अलग करना है। इसके बाद ही इन्हें जांचने को भेजा जा सकेगा। ऐसा न करने पर कॉपियों का वितरण गलत हो सकता है। ऐसे में संबंधित विषय की कॉपी जांचने वाले को कोई दूसरी कॉपी पहुंच जाए। इसलिए इसमें भी एहतियात बरतना जरूरी है।

विषय के हिसाब से निर्देशित किया
काॅलजों से मिलने वालीं कॉपियां भी मिक्स हो गई हैं। बीयू ने काॅलेजों को हर संकाय की विषयवार कॉपियों के लिए निर्देशित किया था। लेकिन, जब एक साथ सैकड़ों छात्रों ने कॉपियां जमा की तो बीकाॅम, बीए आदि पाठ्यक्रमों की कॉपियां आपस में मिल गईं।

  • कई पैकेट्स में कॉपी मिक्स हो गई हैं। इन्हें अलग-अलग किया जाएगा। विवि के कर्मचारी कॉपियों को अलग करेंगे। जो कॉपियां विषयवार आई हैं, उसका काम भी साथ में किया जाएगा। अजीत श्रीवास्तव, प्रभारी कुलसचिव, बीयू



Source link