रतलाम18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। 28 सितंबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और घटाने का काम किया जाएगा। जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। मतदाता अपने पास के मतदान केंद्र में पहुंचकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। इस संबंध में शनिवार को पुराने कलेक्ट्रेट सभागृह में केंद्रों पर बैठने वाले कर्मचारी, सुपरवाइजर और रिजर्व कोटे के कर्मचारी की ट्रेनिंग हुई। इसमें उन्हें नाम कैसे जोड़ना, कैसे कम करना इसकी जानकारी दी गई। ट्रेनिंग तहसीलदार गोपाल सोनी, नायब तहसीलदार नवीन गर्ग और रतलाम सिटी इलेक्शन सुपरवाइजर सुधांशु पुरोहित ने दी। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना चल रहा है। ऐसे सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रहें और सभी कर्मचारी मास्क के साथ ही बैठें। कर्मचारियों के सवालों के जवाब भी दिए।