The victim’s brother said – Honey trap gang active in the city, it also implicated four or five people. | पीड़ित युवक का भाई बोला- शहर में हनी ट्रेप गैंग सक्रिय, इसने चार-पांच रसूखदारों को भी फंसाया

The victim’s brother said – Honey trap gang active in the city, it also implicated four or five people. | पीड़ित युवक का भाई बोला- शहर में हनी ट्रेप गैंग सक्रिय, इसने चार-पांच रसूखदारों को भी फंसाया


शाजापुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • वारदात के दूसरे दिन शाम को अस्पताल की तहरीर पहुंची, फिर भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ

पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण के मामले की गुत्थी सुलझना तो दूर, दूसरे दिन भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। शनिवार देर शाम अस्पताल से पहुंची तहरीर के बाद पीड़ित पक्ष प्रकरण दर्ज कराने के लिए लालघाटी थाने पहुंचा। यहां पीड़ित युवक के भाई ने इस मामले में नया खुलासा कर दिया। भाई श्याम गिरि के अनुसार शहर में हनी ट्रेप गैंग सक्रिय है, जिसने पिछले डेढ़ साल में शहर के चार से पांच रसूखदारों को फंसाकर लाखों रुपए ऐंठ लिए, लेकिन ये सभी लोग अपनी बदनामी के डर से सामने नहीं आए। इधर अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित युवक संजय गिरि ने बताया कि मोबाइल पर बात करने वाली महिला 10-15 दिन पहले ही उनके संपर्क में आई थी। घटना वाले दिन ही 15 से अधिक बार फोन लगाकर मुझे सुनसान क्षेत्र में बुलाया था। इस लड़की के पास मेरा मोबाइल नंबर कैसे पहुुंचा, यह भी समझ से परे है। शनिवार शाम लालघाटी थाने पहुंचे संजय गिरि के भाई श्याम गिरि ने भास्कर से चर्चा में बताया कि यह पूरा मामला लड़कियों के साथ वीडियो बनाकर लोगों से वसूली करने का है।

इसके पहले भी शहर के चार-पांच रसूखदारों के साथ इस तरह की वारदात होने की चर्चा शहर में चल रही है। इसमें से एक युवक को 20-25 लाख रुपए तक देने पड़े थे। संजय गिरि के साथ हुई घटना में संदिग्ध लड़की अचानक गायब हो गई। संजय के अनुसार भैरव डूंगरी क्षेत्र पहुंचते ही दो बाइक पर आए चार-पांच युवकों ने लड़की को भी स्कार्पियो में बैठा लिया था। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर मेरा वीडियो बनाने के बाद लड़की गायब हो गई। इस लड़की ने वारदात वाले दिन ही 15 से ज्यादा बार फोन लगाकर मुझे सूने क्षेत्र में बुलाया था। बदमाशों ने उसकी सारी कॉल डिटेल के साथ मेरे मोबाइल का पूरा डेटा भी डिलीट कर दिया।

साइबर जांच से खुलेंगे वारदात के सारे राज
एक तरफ संजय द्वारा बताई जा रही कहानी तथा दूसरी ओर वारदात के बाद संजय को मुरादपुरा रोड पर छोड़ देना जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। मोबाइल का डेटा डिलीट होना, आरोपियों की पहचान का कोई साक्ष्य नहीं होना, इन सभी सवालों के राज अब साइबर जांच में खुलेंगे।

पंप कर्मचारी होने की जानकारी देने के बाद की मारपीट
शुक्रवार को अपहरण और मारपीट का शिकार हुए संजय गिरि के साथ लूट भी की गई। संजय के गले में चेन और तीन-चार हजार रुपए नकदी थी, जो मारपीट कर रहे युवकों ने छीन लिए। इसके पहले बदमाशों ने संजय और उसके परिवार की जानकारी देते हुए कहा कि तेरे पास चार पेट्रोल पंप है, यदि हमें रुपए नहीं दिए गए तो वीडियो वायरल कर देंगे, लेकिन जब संजय ने अपने खुद को पंप कर्मचारी बताया तो बदमाशों को लगा कि यह तो रुपए नहीं दे पाएगा, इसी के चलते संजय गिरि के साथ बाद में मारपीट की गई।

जांच के बाद प्रकरण दर्ज करेंगे
पंप संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान के बाद ही वारदात की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जहां तक महिलाओं की गैंग के सक्रिय होने की बात है तो यह जानकारी भी सामने आई है। जांच के दौरान सभी बिंदुओं का ध्यान रखा जाएगा।
– मुकुल यादव, एसआई, प्रभारी, थाना लालघाटी



Source link