जबलपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जयंती काॅम्प्लेक्स के सामने रोड तक वाहन खड़े होते थे जिससे यहाँ से निकलना मुश्किल होता था। आये दिन काॅम्प्लेक्स के सामने जाम की स्थिति बनती थी और पार्किंग को लेकर विवाद होता था। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम ने पिछले दिनों जयंती काॅम्प्लेक्स और नौदराब्रिज क्षेत्र में कई मोबाइल दुकानों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान वाहन पार्किंग की अराजक व्यवस्था पर अपर कलेक्टर संदीप जीआर और एएसपी अगम जैन ने नाराजगी जताई थी। दुकान संचालित करने वालों को हिदायत भी दी थी कि पार्किंग जहाँ बनी है वहीं वाहन खड़े हों नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन की चेतावनी के बाद दुकानदार भी चेते और उन्होंने काॅम्प्लेक्स के नीचे पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े कराने शुरू किये। शनिवार को यहाँ काॅम्प्लेक्स का नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। वाहन पार्किंग में खड़े होने से यहाँ से निकलने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर पिछले दिनों अपर कलेक्टर ने आम नागरिकों की समस्याओं को दूर करने, आवागमन की व्यवस्था को सुगम बनाने एवं वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के उद्देश्य को लेकर कार्रवाई की थी। पी-6
- शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में अन्य बाजार क्षेत्रों में भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। इससे शहर के नागरिकों को दोहरा लाभ मिलेगा। यातायात व्यवस्था तो ठीक होगी ही और कोरोना संक्रमण से भी लोग बचेंगे। -संदीप जीआर, अपर कलेक्टर