मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच राम मंदिर पर शुरू हुई सियासत | bhopal – News in Hindi

मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच राम मंदिर पर शुरू हुई सियासत | bhopal – News in Hindi


गोविंद सिंह राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी से वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य.

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. भगवान राम मेरे आराध्य हैं और मैं उनकी पूजा करता हूं, अगर इससे कांग्रेस को कोई परेशानी है तो फिर बनी रहे.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 27, 2020, 8:16 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-election) से पहले राम मंदिर (Ram-mandir) एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गया है. शिवराज सरकार (shivraj Government) में राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) के समर्थकों का राम मंदिर को लेकर वीडियो वायरल (Video viral) होने के बाद अब खुद मंत्री गोविंद राजपूत का एक बड़ा बयान सामने आया है. गोविंद सिंह राजपूत ने न्यूज़ 18 से बातचीत में यह ऐलान किया है कि वह रामशिला लेकर अयोध्या जाएंगे और यह काम वह दिवाली के तुरंत बाद करने वाले हैं. इतना ही नहीं गोविंद सिंह राजपूत ने राम के नाम पर वोट मांगने को लेकर कांग्रेस के आरोपों का भी जवाब दिया है. राजपूत की मानें तो कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. भगवान राम मेरे आराध्य हैं और मैं उनकी पूजा करता हूं, अगर इससे कांग्रेस को कोई परेशानी है तो फिर बनी रहे. आपको बता दें कि इससे पहले गोविंद सिंह राजपूत के समर्थकों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनके समर्थक यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि अगर जनता गोविंद राजपूत को एक वोट देगी तो एक रामशिला अयोध्या के राम मंदिर में लगेगी

वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल कुछ दिन पहले गोविंद सिंह राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी से एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में गोविंद सिंह राजपूत के समर्थक हाथ में भगवान राम का एक चित्र लिए हुए नजर आ रहे थे, जिसमें नीचे की तरफ कमल का फूल और खुद गोविंद राजपूत की तस्वीर लगी हुई थी. वीडियो में समर्थक एक बुजुर्ग महिला से वोट अपील करते हुए यह कहता नजर आ रहा था कि अगर वह कमल पर वोट देगी तो एक शिला अयोध्या में राम मंदिर पर लगेगी. यह वीडियो वायरल होने के बाद सियासी तौर पर काफी बवाल मचा था. कांग्रेस ने भी इसकी आलोचना की थी. हालांकि गोविंद राजपूत ने कहा है कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है.

कांग्रेस ने उठाए सवालगोविंद राजपूत के समर्थकों का वीडियो वायरल होने के बाद से ही कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी राम का सियासी तौर पर इस्तेमाल करती है. कांग्रेस ने वीडियो को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी. अब गोविंद राजपूत का यह बयान सामने आने के बाद कि वह दिवाली के बाद रामशिला लेकर अयोध्या जाएंगे, कांग्रेस ने फिर पलटवार किया है. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के पास अब मुद्दा नहीं बचा है, लिहाजा वह राम के नाम पर वोट मांग रही है.





Source link