IPL 2020: Gautam Gambhir angry over Shashi Tharoor After Latter Calls Sanju Samson The Next MS Dhoni |IPL 2020: संजू सैमसन को ‘अगला धोनी’ कहने पर शशि थरूर पर भड़के गौतम गंभीर

IPL 2020: Gautam Gambhir angry over Shashi Tharoor After Latter Calls Sanju Samson The Next MS Dhoni |IPL 2020: संजू सैमसन को ‘अगला धोनी’ कहने पर शशि थरूर पर भड़के गौतम गंभीर


नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच ट्विटर जंग देखने को मिली, दरअसल राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद शशि थरूर ने जिस अंदाज में मैच के हीरो संजू सैंसमन (Sanju Samson) की तारीफ की वो गौतम गंभीर को नागवार गुजरी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: संजू सैमसन ने आईपीएल में पूरे किए 100 छक्के

थरूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘राजस्थान रॉयल्स ने क्या शानदार जीत हासिल की है, मैं संजू सैमसन को करीब एक दशक से जानता हूं और जब वो (संजू) 14 साल के थे तब मैनें कहा था कि एक दिन वो अगले एमएस धोनी बनेंगे, खैर वो दिन आज आ गया, आईपीएल में उनकी 2 शानदार पारियों के बाद आप समझ सकते हैं कि वर्ल्ड क्लास प्लेयर आपके सामने है.’

 थरूर के साथी सांसद गौतम गंभीर ने तुरंत थरूर के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘संजू सैमसन को भविष्य किसी खिलाड़ी जैसा बनने की जरूरत नहीं है. वो भारतीय क्रिकेट के संजू सैमसन बनेंगे.’

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 43 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के की मदद से शानदार 85 रन की पारी खेली और अपनी टीम के लिए जीत में अहम भूमिका निभाई. चूंकि शशि थरूर केरल के त्रिवेंद्रम से लोकसभा सांसद है और संजू सैमसन का भी गृह नगर त्रिवेंद्रम ही है. ऐसे में थरूर ने सैमसन को बधाई देने का मौका नहीं गंवाया. लेकिन गंभीर को अपने साथी सांसद का तरीका पसंद नहीं आया.





Source link