Madhya Pradesh Businessman Arrested For Robbing Own House In Bhopal | तीसरी पत्नी को मायके भेजने के लिए साजिश रची थी, बहाने से घुमाने ले गया, ड्राइवर से ताला तुड़वाकर सामान गायब करवा दिया; दो गलतियों ने जेल भिजवाया

Madhya Pradesh Businessman Arrested For Robbing Own House In Bhopal | तीसरी पत्नी को मायके भेजने के लिए साजिश रची थी, बहाने से घुमाने ले गया, ड्राइवर से ताला तुड़वाकर सामान गायब करवा दिया; दो गलतियों ने जेल भिजवाया


भोपाल25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल की तलैया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा सामान भी जब्त कर लिया।

  • आरोपी व्यापारी ने तीसरी शादी की थी, मन भर जाने के कारण पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था
  • कई दिनों से फरार था, तलैया पुलिस ने 20 दिन पहले महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया था

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में पकड़े गए एक व्यापारी ने खुद ही अपने घर में चोरी करवाई थी। वह अपनी तीसरी पत्नी को उसके मायके भेजना चाहता था। उसे रास्ते से हटाने के इरादे से उसने अपने ड्राइवर और उसके रिश्तेदारों से घर का पूरा सामान चोरी करवा दिया। करीब 20 दिन पहले रची गई इस वारदात का खुलासा पुलिस ने आरोपी व्यापारी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कर दिया। दो गलतियों के कारण वह अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

तलैया पुलिस के अनुसार तलैया में रहने वाली सबा पत्नी मोहम्मद गुफरान ने 9 सितंबर को घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सबा ने बताया कि आरोपी घर का ताला तोड़कर घुसे और गाड़ी में भरकर पूरा सामान ले गए। घर में एक चम्मच तक नहीं छोड़ी। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की, तो मामला कुछ संदिग्ध लगा। पड़ोसी ने कुछ आरोपियों को पहचानने की बात बताई।

इसके बाद जब पुलिस ने पड़ताल की तो मामले में परिचित के ही शामिल होने का पता चला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुफरान ने यह पूरी कहानी रची थी। वारदात के दिन वह सबा और उसके मायके वालों को अपनी गाड़ी से घुमाने ले गया था। इस बीच उसके कहने पर उसके ड्राइवर ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर फ्लैट का ताला तोड़कर पूरा सामान चोरी कर लिया। वह उसे अपने गोदाम ले गए। पुलिस ने उनके पास से फ्रिज, टीवी, पलंग, गैस, सिलेंडर और बर्तन समेत पूरा सामान जब्त कर लिया है।

आरोपी की तीसरी शादी

थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह ने बताया कि गुफरान का पोल्ट्री फॉर्म का बिजनेस है। वह शहर का बड़ा व्यापारी है। उसने तीन शादियां की है। पहली बीवी से उसका तलाक हो चुका है। दूसरी बीवी से उसे तीन बच्चे हैं और उसके बाद उसने सबा से तीसरी शादी की। अब वह सबा को रास्ते से हटाना चाहता है। इसलिए उसने चोरी की पटकथा लिखी, ताकि सामान चोरी होने के बाद फ्लैट खाली करना पड़ेगा। ऐसे में सबा अपने मायके मां के पास रहने इब्राहिमपुरा चली जाएगी और उसे उससे छुटकारा मिल जाएगा। इसका खुलासा खुद गुफरान ने पुलिस के सामने किया।

दूसरी बीवी बनाने लगी थी दबाव

पूछताछ में गुफरान ने बताया कि वह दूसरी बीवी को भी साथ रखे हुए है। उसके तीन बच्चे है। सबा से शादी के बाद ही उसकी दूसरी पत्नी उस पर सबा को छोड़ने के लिए दबाव बना रही थी। उसे छोड़ने का कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा था, इसलिए उसने चोरी की झूठी वारदात करने की योजना बनाई।

ऐसे पकड़ी गई चोरी

इस पूरे मामले में गुफरान ने दो जगह गलती कर दी, जिसके कारण पुलिस उस तक पहुंच गई। उसकी पहली गलती यह रही कि जिससे उसने चोरी करवाई उसे उसके पड़ोसियों ने पहचान लिया था। उनका उसके फ्लैट पर आना जाना था। दूसरी गलती यह रही कि वारदात के बाद आरोपी ड्राइवर ने गुफरान को फोन किया था। उसने कहा था सेठ जी काम हो गया। माल ठिकाने पर पहुंच गया है। उसी समय यह बात उसकी बीवी सबा ने सुन ली थी। उसके बाद ही उसे संदेह हो गया था।



Source link