- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Students Get Involved In The Pattern Change In The First Paper And Tough Questions In The Second Paper
सागर17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- 500 से ज्यादा परीक्षार्थियों को दो केंद्रों पर देने थी परीक्षा, मात्र 14 रहे गैरहाजिर
आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर आईआईटी कानपुर द्वारा ली गई। पहले पेपर में बदले हुए पैटर्न पर आए सवालों में विद्यार्थियों को परेशान किया। दूसरे पेपर में आए बड़े-बड़े सवालों ने विद्यार्थियों की समस्याएं बढ़ा दी। हालांकि ज्यादातर विद्यार्थियों का पेपर अच्छा रहा। परीक्षा देने आए अंकित साहू ने बताया कि दोनों पेपर 198-198 नम्बर के थे।
पहले पेपर में पैटर्न बदलकर सवाल पूछे गए थे जिन्हें हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी दिनेश सिंह ठाकुर ने बताया कि दूसरे पेपर में बहुत लेंदी सवाल पूछे गए। इस पेपर में 60-60 प्रश्न थे। सवाल इतने बड़े थे कि कम्प्यूटर स्क्रीन में एक बार में पूरा नहीं दिख रहा था। इससे छात्रों को परेशानी हुई। मैट्रिक्स के सवाल ज्यादा नहीं पूछे गए। रोहित चौबे ने बताया कि पैराग्राफ सवाल भी नहीं आए। न्यूमेरिकल-संख्यात्मक प्रश्नों पर भी नेगेटिव मार्किंग रखी गई थी।
मल्टीपल ऑप्शन और लिखने वाले प्रश्न ज्यादा थे। दूसरे पेपर का पैटर्न भी एकदम अलग था। उमेश विश्वकर्मा ने बताया कि तीनों विषय गणित, भौतिक, रसायन में कटऑफ मार्क्स 12-12 अंक लाना जरूरी है।वर्ष 2016 में भी पैटर्न में बड़ा बदलाव हुआ था। उस समय 372 नम्बर के दोनों पेपर हुए थे। छात्रों के नम्बर कम आए थे। हालांकि कम नम्बर में भी अच्छी रैंक आई थी। इस बार भी ऐसा ही हो सकता है। क्योंकि पैटर्न में बड़ा बदलाव हुआ है।