पीड़िता को अपराधियों ने अलग-अलग शहरों में घुमाया और वारदात की.
पीड़िता (victim)ने बताया था कि सूफियान उसे भगा कर ले गया था. उसने कहा था कि वह मुझसे शादी करेगा. पर सूफियान जहां मुझे लेकर गया वहां उसके साथ 4 लड़के और थे. सबने मेरे साथ बलात्कार किया.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 28, 2020, 10:15 PM IST
सरकारी वकीलों की जीत
सरकार की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक टीपी गौतम, मनीषा पटेल और रचना श्रीवास्तव ने कोरोना महामारी के बीच न्यायालय में वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग और प्रत्यक्ष बयान दर्ज कराए. पीड़िता की तरफ से वकीलों ने तर्क दिए की 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर और भगाकर सामूहिक बलात्कार करना व वेश्यावृत्ति में झोंक दिया जाना अत्यंत गंभीर अपराध है. इस अपराध के बाद डर की वजह से नाबालिग घर जाने की भी हिम्मत नहीं कर पाई थी. ऐसे दोषियों को कड़ी सजा से दी जाए. पीड़िता की मां ने बीते साल 19 दिसंबर को थाना टीलाजमालपुरा में शिकायत की थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कपड़े सिलवाने को कह घर से कर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई. रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में उसने अपनी बच्ची को तलाश किया, किन्तु वह नहीं मिली. पीड़िता की मां के इस बयान पर थाना टीलाजमालपुरा में मामला दर्ज किया गया था.
महीने भर बाद पीड़िता की मां बच्ची को लेकर पहुंची थानेइसके एक महीने बाद पीड़िता की मां अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची. वहां पीड़िता ने बताया था कि बीते साल 15 दिसंबर को सूफियान नाम का लड़का उसे भगा कर ले गया था. उसने कहा था कि वह मुझसे शादी करेगा. सूफियान जहां मुझे लेकर गया वहां उसके साथ 4 लड़के और थे. उनमें से दो के नाम अल्ताफ और फैजन थे व दो अन्य को मैं नहीं पहचानती. वहां एक लड़की अनुराधा भी थी. इन सभी लोगों ने नशा किया और फिर मेरे साथ बलात्कार किया. बाद में अनुराधा मुझे लेकर प्रियंका चौहान के घर लेकर गई, जहां मेरी तस्वीरें खींची गईं और भोपाल ले जाकर वहां के होटलों में कई लोगों ने दुष्कर्म किया.
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता ने बताया कि प्रियंका की दोस्त रिया भी उसे लेकर जबलपुर के एक होटल में गई, जहां होटल मालिक सनी तिवारी ने मेरा बलात्कार किया. रिया के पति सनी गुप्ता ने भी बलात्कार की कोशिश की. रिया के बर्थ डे में बहुत से लड़के आए जिनमें राहुल, दैविक और अन्य लड़के भी थे, जिनका नाम मैं नहीं जानती, यहां राहुल और दैविक ने बलात्कार किया था. उसके बाद प्रियंका मुझे लेकर इन्दौर गई, जहां प्रियंका के पति मोनू मिला और आरोपी प्रकाश उर्फ भूरा. मोनू और उसके दोस्त अभिषेक ने शराब पीकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. ये दोनों मुझे लेकर भोपाल आ गए, जहां होटल में मण्डीदीप से आए अंकित महेश्वरी ने बलात्कार किया. पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना टीलाजमालपुरा में 17 आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था.