: Did not give sample yet Corona infected, complaint to collector | नहीं दिया सैंपल फिर भी बता दिया कोरोना संक्रमित, कलेक्टर से शिकायत

: Did not give sample yet Corona infected, complaint to collector | नहीं दिया सैंपल फिर भी बता दिया कोरोना संक्रमित, कलेक्टर से शिकायत


हरदा17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • अस्पताल में लापरवाही के कारण युवक के परिजनों काे ग्रामीण नहीं दे रहे काम

ग्राम करणपुरा के एक युवक ने सोमवार को कलेक्टर से शिकायत कर बताया कि उसने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सैंपल नहीं दिया। इसके बावजूद भी उसे संक्रमित होने की सूचना का मैसेज भेजा गया। करणपुरा के रामलाल पिता खुशहाल सिंह देवड़ा ने बताया कि 22 सितंबर को वह भाभी का चेकअप कराने जिला अस्पताल आया था। जहां पर उससे कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया, उसने फार्म भी भर दिया, वह सैंपल के लिए लाइन में लगा था तभी लंच हो गया।

इस बीच वह गांव लौट गया। युवक ने बताया कि 24 सितंबर की रात को वह अपने दोस्त के कमरे पर रुका। सुबह काम पर चला गया, 25 सितंबर को उसके दोस्त के मकान मालिक सुखराम बामने के पास ग्राम पंचायत के सचिव बालाराम वर्मा ने फोन करके बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक ने बताया कि उसने गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि उसने सैंपल ही नहीं दिया। तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आ सकती है, इसके बाद टीम ने पूरे परिवार का चेकअप किया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इअस्पताल की लापरवाही के कारण उसके परिवार को आर्थिक और सामाजिक परेशानी हो रही है। अब गांव में कोई उसके परिवार को मजदूरी पर नहीं बुला रहा है।

समाज के लोगों ने भी उनसे दूरी बना ली है। उन्होंने अस्पताल के लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है यदि युवक ने आवक जावक में आवेदन दिया है तो उसकी जांच कराई जाएगी।



Source link