Hoshangabad Gas Cylinder Truck Blast | Blast In Madhya Pradesh Hoshangabad After Truck Carrying Lpg Cylinders Catches Fire | होशंगाबाद में देर रात बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग; धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, तवा ब्रिज से 100 मीटर दूरी पर हुआ हादसा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Hoshangabad Gas Cylinder Truck Blast | Blast In Madhya Pradesh Hoshangabad After Truck Carrying Lpg Cylinders Catches Fire

होशंगाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद में देर रात एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई, जिससे धमाके हुए और सिलेंडर जल गए।

  • धमाके के बाद में सिलेंडर जलने लगे, जले हुए सिलेंडर की गिनती की जा रही है

होशंगाबाद में देर रात बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने से दूर तक धमाके की आवाजें सुनाई दीं। हादसा तवा ब्रिज से 100 मीटर दूरी पर हुआ। धमाके के बाद में सिलेंडर जलने लगे, जले हुए सिलेंडर की गिनती की जा रही है। सिलेंडर सड़क पर फटे बिखरे पड़े हैं।

आग पहले गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के पहिए में लगी थी। बाद में सिलेंडर जलने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। हादसा तवा ब्रिज से 100 की दूरी पर हुआ। एक मकान की छत काे भी नुकसान हुआ है। अगर हादसा तवा ब्रिज में होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।

घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। फायर बिग्रेड ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया है। एलपीजी के गैस सिलेंडर फटकर आसपास खेतों में बिखर गए। घटना देर रात की होने के चलते जनहानि नहीं हुई।

Source link