In protest against the Mandi Act, now the employees set out on foot march, Mandi closed for the fourth day | मंडी एक्ट के विरोध में अब कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, चौथे दिन भी मंडी बंद

In protest against the Mandi Act, now the employees set out on foot march, Mandi closed for the fourth day | मंडी एक्ट के विरोध में अब कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, चौथे दिन भी मंडी बंद


श्योपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि अध्यादेश के विरोध में व्यापारियों व मंडी कर्मचारियों की हड़ताल जारी बनी हुई है। सोमवार को मंडी लगातार चौथे दिन भी बंद रही। यहां मंडी कर्मचारियों ने मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर से धरने पर जा बैठे।

कृषि अध्यादेश व मंडी एक्ट में टैक्स से लेकर अन्य संशोधन पर कर्मचारियों व व्यापारियों ने मंडी बंद कर दी है। यहां न तो मंडी का दफ्तर खुल रहा है और न ही फसल की नीलामी हो रही है। कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी लगातार जारी रही। यहां कर्मचारियों ने मंडी में मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि अब भी अगर सरकार ने हमारी मांगें नही मानी तो मंडी लगातार बंद ही रहेगी और सरकार को उनकी मांगें माननी ही पड़ेंगी। इन दिनों में अमूमन गेहूं, चना सहित अन्य जिंस करीब 500 से एक हजार क्विंटल की आवक होती है।



Source link