Man Attacked Outside His Home In Madhya Pradesh Bhopal | पुराने विवाद पर घर के बाहर बैठे युवक पर हमला; सिर पर रॉड मारी, मौके पर ही मौत

Man Attacked Outside His Home In Madhya Pradesh Bhopal | पुराने विवाद पर घर के बाहर बैठे युवक पर हमला; सिर पर रॉड मारी, मौके पर ही मौत


भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल की अवधपुरी थाना क्षेत्र की घटना है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • तीन आरोपी रॉड और डंडे हाथ में लिए गाड़ियों से घर पर पहुंचे थे
  • कुछ दिनों पहले युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, संदेह उन्हीं पर

भोपाल के अवधपुरी इलाके में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे 35 साल के एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। तीन आरोपी गाड़ियों से पहुंचे और युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब तक परिजन घर से मदद के लिए दौड़े, तब तक आरोपी भाग चुके थे।

एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 35 वर्षीय वीरेंद्र बीडीए कॉलोनी अवधपुरी में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे वे घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन लोग गाड़ियों से आ गए और उससे झगड़ा करने लगे। पहले उनके बीच कहासुनी हो रही थी, थोड़ी देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने वीरेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

इधर, घर के अंदर से परिजन उसकी मदद के लिए भागे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक वीरेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुछ दिन पहले हुआ था कुछ लोगों से विवाद

भदौरिया ने बताया कि वीरेंद्र का कुछ लोगों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। अब तक की जांच उसी ओर इशारा कर रही है। ऐसे में वीरेंद्र का जिन से विवाद हुआ था। उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।



Source link