इटारसी13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नई गरीबी लाइन में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ सोमवार को शुरू हुआ। उज्जैन से आए पंडित उपेंद्र व्यास ने भागवत कथा सुनाई। पहले दिन द्वारिकाधीश मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। पंडित व्यास ने कहा कि माता-पिता की सेवा परम सेवा है। माता-पिता की सेवा करने से परमात्मा की प्राप्ति होती है। उन्होंने राष्ट्र भक्ति को भी परम सेवा बताते हुए कहा कि इस कोविड-19 के काल में आप यथासंभव खुद का बचाव करते हुए सेवा कार्य करेंगे तो यह भी किसी राष्ट्र भक्ति से कम नहीं है। उन्होंने भक्तों को मानव सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति के कैलाश रैकवार ने बताया कि भागवत कथा स्थल पर कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है।