Two bikes collided on Akodia-Shujalpur road, three youth injured | अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, तीन युवक घायल

Two bikes collided on Akodia-Shujalpur road, three youth injured | अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, तीन युवक घायल


शुजालपुर16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अकोदिया-शुजालपुर पहुंच मार्ग पर फुलेन जोड़ के समीप सोमवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटन में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 100 डायल ने शुजालपुर सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया। फुलेन जोड़ पर हुई दो बाइक की भिड़ंत में ग्राम मोरटा केवड़ी निवासी राजेश दांगी, पोलायकलां निवासी केवी मंडलोई व काकड़खेड़ा निवासी एक युवक सहित कुल 3 युवक घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को ग्राम पेंवची के सरपंच जसमत सिंह राजपूत ने 100 डायल वाहन से सिविल अस्पताल शुजालपुर पहुंचाने में मदद की। घायलों में एक युवक की स्थिति गंभीर है। सभी को सिविल अस्पताल शुजालपुर सिटी में प्राथमिक उपचार दिया गया।



Source link