शुजालपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- जनपद पंचायत परिसर में आयाेजित किया गया रोजगार मेला
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जनपद पंचायत शुजालपुर परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें से 252 आवेदकों ने पहुंचकर अपना पंजीयन कराया। जनपद पंचायत परिसर में लगे मेले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से आवेदकों को विभिन्न श्रेणियों में आवेदन लेकर योग्यता के आधार पर आगामी समय में स्वरोजगार प्रशिक्षण देने के लिए पंजीकृत किया गया। 252 युवाओं ने स्वरोजगार के प्रति रुचि दिखाते हुए पंजीयन कराया। इसके अलावा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से परिसर में आधा दर्जन से अधिक निजी कंपनियों द्वारा रोजगार सुलभ कराने के लिए आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर चर्चा की गई। रोजगार मेला स्थल पर सैनिटाइजर के साथ ही मासक की अनिवार्यता रखते हुए पंजीयन किए गए। मेले की शुरुआत जनपद सीईओ नितिन भट्ट, जिला प्रबंधक महेंद्र व्यास, जिला प्रबंधक कौशल बलवंत सितोले द्वारा किया गया। सभी युवाओं को कौशल उन्नयन व स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
220 युवाओं का कंपनियों/संस्थाओं में प्रारंभिक चयन क्रमशः नव भारत फर्टिलाइजर में 25, मंत्रा 28, वेलस्पन गुजरात में 16, यशस्वी ग्रुप में 17, भारतीय जीवन बीमा निगम में 11 एवं देविका सिक्युरिटी में 25, प्रशिक्षण हेतु 28 युवाओं व स्व रोजगार प्रशिक्षण हेतु 70 युवाओं का चयन किया गया। मेले में मप्र ‘डे’ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक कमलेश शर्मा एवं समूह प्रेरक दयाराम बघेल, मांगीलाल सोलंकी, शैलेंद्र परमार, जगदीश यादव राधेश्याम सेन, कंप्यूटर ऑपरेटर रवींद्र सोनी व पूरी टीम का सहयोग रहा।