भोपाल19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगरीय आवास एवं विकास मंत्री के ओएसडी पवन सिंह को नगर निगम भोपाल में अपर आयुक्त पदस्थ किया गया है। पवन सिंह को ढाई महीने पहले 16 जुलाई को मंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया था। ढाई महीने बाद उनकी निगम में वापसी हो गई है।
निगम में पदस्थापना के दौरान पवन सिंह के पास बीसीएलएल के सीईओ और गार्डन शाखा का प्रभार था। इसके साथ ही नगर निगम में पांच अपर आयुक्त हो गए हैं, जबकि अपर आयुक्त (वित्त) का पद अब भी खाली है। निगम के सेटअप में अपर आयुक्त (वित्त) को मिला कर केवल चार पद हैं।